Important Advisory for Shri Amarnath Ji Yatra 2026 Pilgrims

श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना
  • As directed by the Hon’ble Supreme Court, daily maximum number of pilgrims permitted on the pilgrimage route has been fixed. Compliance with this daily ceiling limit is mandatory for the safety of pilgrims and for the smooth conduct of the Yatra.
  • For pilgrims’ convenience, advance registration was made available well before the start of the Yatra through bank branches across the country and online channels. Most pilgrims have already taken advantage of this facility and completed their registrations in advance.
  • Therefore, Tatkal (on-the-spot) registration slots are extremely limited. All pilgrims are requested to reach Jammu and Kashmir only after completing their advance registration.
  • Hence, it is not possible to accommodate thousands of pilgrims arriving in Jammu and Kashmir without registration, under the Tatkal facility. Such pilgrims are requested to wait for their turn and travel only on the date assigned by the administration.
  • It has also been observed that many registered pilgrims are arriving in Jammu and Kashmir before their registered travel date. No pilgrim will be permitted to travel before their registered date. Please travel only on your registered date.
  • Pilgrims who have arrived in Jammu and Kashmir without registration are again requested to wait for their turn.
  • Be assured that every pilgrim will get an opportunity to undertake the Yatra, but this will be possible only according to the prescribed procedure and available capacity.
  • You are requested to maintain order and cooperate with the administration to ensure everyone’s safety.

 

  • माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार यात्रा मार्ग पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या निर्धारित की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यात्रा के सुचारु संचालन हेतु इस सीमा का पालन करना अनिवार्य है।
  • श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा प्रारंभ होने से काफी पहले ही देश भर में बैंक शाखाओं एवं ऑनलाइन माध्यम से Advance Registration की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। अधिकांश श्रद्धालुओं ने इस सुविधा का लाभ उठाकर अपना registration पहले ही करा लिया है।
  • इसीलिए तत्काल (Tatkal) registration की slots अत्यंत सीमित हैं | सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है की वे अपना advance registration करने के पश्चात ही जम्मू व कश्मीर आएं |
  • इसीलिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में बिना registration के पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को तत्काल सुविधा के अंतर्गत adjust करना संभव नहीं है। अतः ऐसे श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अपने क्रम (Turn) की प्रतीक्षा करें तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले तिथि के अनुसार ही यात्रा करें।
  • यह भी देखा गया है कि अनेक registered श्रद्धालु अपने registration date से पूर्व यात्रा हेतु जम्मू और कश्मीर पहुंच रहे हैं। किसी भी श्रद्धालु को उसकी registration date से पहले यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। कृपया अपने registered date के अनुसार ही यात्रा के लिए आएं।
  • जो श्रद्धालु बिना registration के जम्मू व कश्मीर पहुचे हैं, उनसे पुनः अनुरोध है कि वे अपने क्रम (Turn) की प्रतीक्षा करें।
  • निश्चिंत रहें, सभी श्रद्धालुओं को यात्रा करने का अवसर मिलेगा, परंतु यह निर्धारित प्रक्रिया एवं उपलब्ध क्षमता के अनुसार ही संभव होगा।
  • आप सभी से अनुरोध है कि व्यवस्था बनाए रखें तथा सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन का सहयोग करें।
Shri Amarnath Ji Yatra 2026 Pilgrims